11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Jaipur : युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच

– पशु हटवाडा-नायला सड़क पर डालू का बाढ मोड के पास मिला अज्ञात युवक का शव – जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस क्षेत्र की घटना – जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मौके पर मौजूद जयपुर। जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र की चावंड का मंड ग्राम पंचायत के पशु हटवाडा-नायला सडक मार्ग पर बुधवार अल सुबह डालू का बाढ गांव […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Sep 17, 2024

– पशु हटवाडा-नायला सड़क पर डालू का बाढ मोड के पास मिला अज्ञात युवक का शव

– जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस क्षेत्र की घटना

– जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मौके पर मौजूद

जयपुर। जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र की चावंड का मंड ग्राम पंचायत के पशु हटवाडा-नायला सडक मार्ग पर बुधवार अल सुबह डालू का बाढ गांव के मोड पर अज्ञात युवक का शव मिला है। अल सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामी‍णों ने जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पंहुची। मौके पर डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम व एमओबी टीमों के आने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने शव की पहचान के लिए मुनादी करवाई है। शव मिलने की घटना के बाद मौके पर आसपास के गांवों के ग्रामी‍ण जमा हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संभवतया युवक की हत्या दूसरी जगह करके शव यहां डाला गया है। मृतक युवक की पहचान होने के बाद ही हत्याकांड का खुलासा किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार, आज सवेरे गांव के लोग जब टहलने निकले तो उन्हें सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी दिखी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण क्षेत्र में सूचना जैसे ही फैली बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस आसपास के इलाके में जांच कर रही है और पता लगाने की को​शिश कर रही है कि युवक का शव यहां कैसे आया। साथ ही हत्या के कारणों का अनुसंधान किया जा रहा है।