17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Jaipur Weather : जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली, मौसम में हुई गर्माहट महसूस
Play video

Jaipur Weather : जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली, मौसम में हुई गर्माहट महसूस

मार्च का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आज तक प​श्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन जयपुर में आज सवेरे धूप निकलने से विक्षोभ का असर समाप्त दिख रहा है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में कल हल्की बूंदाबांदी हुई।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 01, 2025

– राजधानी में प​श्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त

– आज सवेरे आठ बजे गुलाबी नगर का तापमान रहा 21 डिग्री से​ल्सियस

जयपुर। मार्च का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आज तक प​श्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन जयपुर में आज सवेरे धूप निकलने से विक्षोभ का असर समाप्त दिख रहा है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में कल हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके असर से मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प​श्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में प​श्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त दिखा और धूप ​खिली। आज सवेरे राजधानी जयपुर में सवेरे आठ बजे तापमान रहा 21 डिग्री से​ल्सियस रहा। तापमान बढ़ने से लोगों को गर्माहट महसूस हुई।

कल श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में गिरी बौछारें

कल राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में सक्रिय परिसंचरण तंत्र के असर से बादलों ने डेरा डाल दिया है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में हल्की बौछारें गिरने पर मौसम सुहावना हो गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में आज 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया हैं प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कल छिटपुट बौछारें गिरने का अनुमान है जबकि प्रदेश के शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट होने के आसार है।

इन शहरों में रिमझिम बौछारें

श्रीगंगानगर जिले में अलसुबह हल्की बौछारें गिरने पर मौसम सुहावना हो गया। बीते 24 घंटे में जिले में 4.8 मिमी बारिश मापी गई। पिलानी, चूरू, जैसलमेर में हल्की बौछारें गिरने पर रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई। राजधानी जयपुर में भी देर शाम से बादलों की आवाजाही रहने पर शहरवासियों को सुबह धूप की तपिश से राहत मिली। हालांकि बीती रात भी शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा।