30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
JaipurWeather : आज सवेरे बारिश ने फिर ​भिगोया जयपुर को, मौसम में बढ़ी ठंडक
Play video

JaipurWeather : आज सवेरे बारिश ने फिर ​भिगोया जयपुर को, मौसम में बढ़ी ठंडक

आज सवेरे राजधानी जयपुर पर फिर से मेघ मेहरबान हुए। बारिश की बूदों ने आज सवेरे जयपुर को ​भिगोया। आज सवेरे सवा सात बजे करीब अचानक से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब पौने घंटे तक चला। तेज बारिश में सुबह जल्द से घर से निकल ने वाले लोग​ भीगते नजर आए।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Jun 05, 2025

– सवेरे ही छाई थी काली घटाएं, अचानक से बरसी

जयपुर। आज सवेरे राजधानी जयपुर पर फिर से मेघ मेहरबान हुए। बारिश की बूदों ने आज सवेरे जयपुर को ​भिगोया। आज सवेरे सवा सात बजे करीब अचानक से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब पौने घंटे तक चला। तेज बारिश में सुबह जल्द से घर से निकल ने वाले लोग​ भीगते नजर आए। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी आज बारिश होने के समाचार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर में आज सवेरे से ही बारिश का दौर है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम आज 35 ​डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 ​डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 ​डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान आज 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 ​डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में भी गर्मी के तेवर नरम नजर आ रहे हैं। आज सवेरे बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प​श्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश का तंत्र बना हुआ है। आगामी दो-तीन और बारिश होने की संभावना है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। गुलाबी नगर में आज सवेरे ही काली घटाएं छाई रहीं और बारिश का दौर भी जारी रहा।