12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Video: बेरहम दिलरूबा…दूसरे पर दिल आया तो पहले प्रेमी को उतारा मौत के घाट; दिलदहला देगी ये खौफनाक लव स्टोरी

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज और डीएसपी कृतिका यादव के सुपरविजन में बहरोड़ थानाधिकारी महेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले का पर्दाफाश किया।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jan 22, 2025

जयपुर। जयपुर के नजदीक कोटपूतली-बहरोड़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुराने प्रेमी से मन भर गया तो प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के खातिर उसे ही मौत की नींद सुला दिया। प्रेमिका कोमल की मां रेखा देवी और उसके प्रेमी राजकुमार ने मिलकर राहुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। कोमल ने भी इस साजिश में अपनी मां का साथ दिया। घटना से पहले राहुल अपनी प्रेमिका कोमल के किसी और प्रेम प्रसंग के कारण से विवाद के चलते प्रेमिका कोमल की मां रेखा देवी के पास बहरोड़ आ गया था। रेखा देवी पर कोमल को अपने साथ भेजने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी रेखा देवी, कोमल और राजकुमार ने मिलकर 17 जनवरी को राहुल की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को किराए के थ्री व्हीलर टेंपो में डालकर पार्क अस्पताल के पास सड़क पर रजाई में लपेटकर फेंक दिया। बहरोड पुलिस ने महज 72 घंटों में ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।