23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Mahashivratri 2025: बम-बम भोले से गूंजी छोटी काशी, वीडियो में देखें भक्तों में उत्साह
Play video

Mahashivratri 2025: बम-बम भोले से गूंजी छोटी काशी, वीडियो में देखें भक्तों में उत्साह

महाशिवरात्रि 2025: मंदिरों में अलसुबह से भगवान शिव की पूजा के लिए श्रद्धालुओं का रैला उमडऩा शुरू हो गया। हाथों में पूजा सामग्री और जुबान पर शिव नाम लिए श्रद्धालु कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 26, 2025

जयपुर। महाशिवरात्रि पर छोटी काशी शिवमय बनी हुई है। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर के बाहर दर्शनों के लिए लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। वहीं शहर के अन्य शिव मंदिरों में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त पूजा-अर्चना के साथ ही जल, दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर चंदन, बिल्वपत्र, गाजर-बेर, धूप-दीप, नैवेद्य, आंक-धतुरा, भांग आदि अर्पित कर घर-परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में हर-हर महादेव, बोल बम ताड़क बम का उद्घोष गूंज रहा है। शिवालयों में रात्रि में शिव परिवार का शृंगार कर मनमोहक झांकियां सजाई जाएगी। वहीं कई जगहों पर रात में भोले की बारात निकाली जाएगी।