
Rajasthan 960 Crore JJM Scam : राजस्थान के चर्चित जल जीवन (Jal Jivan Mission)मिशन (JJM Scam) घोटाले में सोमवार को जयपुर कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य आरोपी और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी Subodh Agarwal ने मीडिया के सामने ऐसे खुलासे किए, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। एसीबी की (ACB)रिमांड अवधि खत्म होने पर पेशी के दौरान अग्रवाल ने सीधे पूर्व मुख्य सचिव Sudhansh Pant का नाम लेकर प्रशासनिक सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।