27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राजधानी में लगातार बढ़ रहा जीका वायरस का प्रकोप, देखिए क्या कहना है इस मामले में चिकित्सा मंत्री का ..
Play video

राजधानी में लगातार बढ़ रहा जीका वायरस का प्रकोप, देखिए क्या कहना है इस मामले में चिकित्सा मंत्री का ..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 17 Oct 2018, 12:29 AM IST

जयपुर
जीका वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को जीका के जयपुर में 8 नए मरीज सामने आए। अब जयपुर में जीका के कुल मरीजों की संख्या 80 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सा मंत्री ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जीका के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमें ने स्कूलों और कॉलेजों में भी जागृति अभियान चलाया है। अब तक 850 स्कूलों और 15 कॉलेजों में भी अभियान चलाया गया है। स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को भी जानकारी दी गई है कि वे पानी को एकत्र नहीं होने दें।

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जा रही हैं। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से केन्द्रीय दल भी पूरी तरह से संतुष्ट है। वर्तमान में 330 टीमें जीका वायरस पॉजिटिव वाली जगहों पर सर्वे आदि का काम कर रही हैं। करीब एक लाख घरों का काम हो चुका है। मंत्री ने कहा कि यह रोग जानलेवा नहीं है। ना ही इससे घबराने की जरुरत है। राजपूत हॉस्टल में काफी छात्रों को यह पॉजिटिव आया है एेसे में उन्हे छात्रावास में ही रहने की सलाह दी गई है।

 

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़