10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Monsoon 2025 राजस्थान में आगामी 2 सप्ताह तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Monsoon 2025 राजस्थान में आगामी 2 सप्ताह तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Google source verification

Monsoon 2025 राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में 29 अगस्त से 4 सितंबर के दौरान मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं कहीं मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है। 30 अगस्त से दक्षिण पूर्व राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिलेगी।

कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना

इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी 29 से 31 अगस्त के दौरान कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 1 से 4 सितंबर के दौरान राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

सामान्य से अधिक बारिश

मौसम विभाग ने इस दौरान एक सप्ताह में राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं 5 से 11 सितंबर के मध्य पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। बारिश के साथ साथ मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान को लेकर सामने आने वाले संभावित परिवर्तन की जानकारी भी दी है।

अधिकतम तापमान सामान्य से कम

मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त से 11 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थाम में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। इसी तरह सितंबर के दूसरे सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

Monsoon 2025