25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Monsoon Rain : जयपुर में आज भी बादल छाए, बारिश की उम्मीद
Play video

Monsoon Rain : जयपुर में आज भी बादल छाए, बारिश की उम्मीद

जयपुर

image

Mohan Murari

Sep 20, 2024

– सुबह शाम में मौसम में महसूस हो रही ठंडक

जयपुर। मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर से बादल राजधानी जयपुर में सक्रिय हैं। आज सवेरे भी गुलाबी नगर जयपुर में बादल छाए हुए हैं। इससे मौसम गुलाबी नजर आ रहा है। वहीं प्रदेश पूर्वी हिस्सों में भी बारिश से लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंडका का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, लौटते बादलों की वजह से बारिश का यह दौर अभी दो-तीन दिन जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सात जिलों में इस बार सामान्य से दो गुना या उससे भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जिलों में सामान्य बारिश का आंकड़ा जहां तीन अंक में होता है वहीं इस बार इन जिलों में यह चार अंक को पार कर गया। इस बार बंपर बारिश के मामले में दौसा जिले ने बाजी मारी । जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 583 मिमी है लेकिन इस बार जिले में अब तक 1403 मिमी बारिश रेकॉर्ड हो चुकी है। धौलपुर में सामान्य बारिश 573 मिमी की जगह अब तक 1211 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारां में सामान्य बारिश 816 मिमी है जबकि अब तक 1067 मिमी बारिश हुई है। बूंदी में सामान्य बारिश 632 मिमी की जगह अब तक 1051 मिमी बारिश हो चुकी है। जयपुर जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 512 मिमी है लेकिन अभी तक जिले में 985 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 92 फीसदी अधिक रही है। करौली जिले में सामान्य बारिश 585 मिमी के स्थान पर अब तक 1240 मिमी बारिश हुई। सवाई माधोपुर में सामान्य बारिश 649 मिमी की जगह अब तक 1280 मिमी बारिश हुई।वहीं टोंक जिले में 555 मिमी सामान्य बारिश का आंकड़ा है लेकिन अभी तक 1111 मिमी बारिश रेकॉर्ड हो चुकी है।

पश्चिम में सामान्य से अ​धिक बारिश

प्रदेश के पश्चिम के जिलों में भी अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। जैसलमेर जिले में सर्वाधिक बारिश हुई है। जिले में 172 मिमी सामान्य बारिश का आंकड़ा है लेकिन अभी तक 427 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 148 फीसदी अधिक रही है। बाड़मेर 67, बीकानेर 75, चूरू 65, हनुमानगढ़ 35, जालोर 14, जोधपुर 78, नागौर 82, पाली 62 और श्रीगंगानगर जिले में औसत से 56 फीसदी अधिक बारिश अब तक दर्ज की गई है।