5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Monsoon Rain : गुलाबी नगर में काले बादल छाए, कई जिलों में बारिश संभव

– राजधानी जयपुर में चल रही हैं तेज ठंडी हवाएं – बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना जयपुर। प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इससे कई जिलों में जल जमाव की ​िस्थति बन गई है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे काली घटाएं आसमान में छाई हुई हैं। तेज ठंडी हवा का दौर भी […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Sep 13, 2024

– राजधानी जयपुर में चल रही हैं तेज ठंडी हवाएं

– बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना

जयपुर। प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इससे कई जिलों में जल जमाव की ​िस्थति बन गई है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे काली घटाएं आसमान में छाई हुई हैं। तेज ठंडी हवा का दौर भी चल रहा है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। आज अवकाश का दिन है। इस कारण सवेरे से ही लोक पिकनिक मनाने के लिए निकल पड़े। जयपुर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मानसूनी बादल छाए हुए हैं। आज जयपुर के अलावा कई जिलों में बारिश हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, आज अजमेर, कोटा, दौसा, बूंदी, झालावाड़, बारां, जयपुर व जयपुर ग्रामीण जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछार आ सकती हैं। वहीं कल हुई बारिश से कई जिलों में जलजमाव की ​िस्थति है। सड़कें पानी में डूबी हुई है। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

मेगा हाइवे पर चल रहा दो फीट पानी

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में कोटा-लालसोट मेगा हाइवे स्थित मलारना चौड़ बाईपास पानी में डूबा हुआ है। मेगा हाइवे पर दो फीट पानी की चादर चल रही है। यह पानी दुर्गासागर डेम के ओवरफ्लो होने से आया है। बिजली का जीएसएस भी पानी भरने से मलारना चौड़ कस्बे में बिजली पूरी तरीके से बंद है। हालांकि आज सवेरे मौसम साफ नजर आ रहा है। इसके अलावा निगोह नदी उफान पर होने से 1981 के बाद पहली बार स्टेशन रोड पर यातायात रुक गया है। मलारना स्टेशन सहित सैनीपुरा तिबारा, दोनायचा, बालोली, पिपलवाड़ा की झोपड़ी, बिच्छीडोना, बाढ़ बिच्छीदोना, पीलवा नदी, मकसुदनपुरा, चौहनपुरा का मलारना डूंगर से सीधा संपर्क अभी भी कटा हुआ है।