14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
MonsoonRain : गुलाबी नगर में आज भी बारिश की संभावना, बादल छाए
Play video

MonsoonRain : गुलाबी नगर में आज भी बारिश की संभावना, बादल छाए

– बीसलपुर डेम में पानी की आवक जारीजयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। आज सवेरे भी गुलाबी नगर में बादल छाए रहे। टोंक जिले में सर्वाधिक बारिश हुई वहीं जयपुर समेत कई जिलों में हल्की से […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 06, 2024

– बीसलपुर डेम में पानी की आवक जारीजयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। आज सवेरे भी गुलाबी नगर में बादल छाए रहे। टोंक जिले में सर्वाधिक बारिश हुई वहीं जयपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने पर मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने कल से दो दिन बारिश की गतिविधियां थोड़ी धीमी पड़ने व 10 जुलाई से फिर मौसम तंत्र सक्रिय होने पर कई जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद जताई है।

पिछले चौबीस घंटे में टोंक, सवाई माधोपुर, केकड़ी, कोटा, करौली, डीडवाना, बूंदी और बारां जिले में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश का दौर रहा। टोंक 137 देवली 162, मालपुरा 144,पीपलू 142, बीसलपुर बांध 141, अलीगढ 130, नासिरदा 125, पनवार सागर 125, दूनी 123, टोरडीसागर 122 और पीपलू में 120 मिमी बारिश मापी गई। सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 93 और खंडार में 71 मिमी पानी बरसा। कोटा के खातोली में 182, केकड़ी में टोडारायसिंह 126, करौली 121, श्रीमहावीरजी 128, डीडवाना के परबतसर में 71, बूंदी के नैनवां में 116, हिण्डोली 85, बारां में शाहबाद 195, किशनगंज 98 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज अलवर, बारां, दौसा, भरतपुर, करौली जिले में कहीं कहीं भारी बारिश के एक दो दौर चलने की संभावना है। वहीं बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बीसलपुर बांध 52 सेंटीमीटर बढ़ा

जयपुर, टोंक, दौसा और अजमेर जिले की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से इस बार समय से पहले ही खुश खबर दी है। बांध में सामान्यतया अगस्त माह से पानी की आवक शुरू होती है लेकिन पिछले 24 घंटे में बांध के कैचमेंट एरिया में हुई करीब छह इंच बारिश ने बांध में दो महीने जलापूर्ति लायक पानी के कोटे का इंतजाम कर दिया है। पिछले 24 घंटे में बांध का जलस्तर 52 सेंटीमीटर बढ़कर सुबह 6 बजे तक 310.15 आरएल मीटर पहुंच गया है। मालूम हो बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और अभी मानसून की शुरूआत भर है। वहीं आगामी दिनों में बनास नदी से बांध में पानी की बंपर आवक होने पर बांध ओवरफ्लो होने की उम्मीद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जताई है।