3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

MonsoonRajasthan : प्रदेश में मानसून की बेरुखी जारी, गर्मी व उमस से लोग बेहाल

– गुलाबी नगर जयपुर में नहीं बरसे मेघ जयपुर। प्रदेश से मानसूनी बादल रुठे हुए हैं। बारिश नहीं होने से पड़ रही गर्मी उमस से लोग बेहाल हैं। लोग उम्मीद से बादलों की ओर देख रहे हैं। कमोबेश ऐसी ​िस्थति पूरे प्रदेश में नजर आ रही है। दिन में पड़ रही उमस भरी गर्मी से […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 20, 2024

– गुलाबी नगर जयपुर में नहीं बरसे मेघ

जयपुर। प्रदेश से मानसूनी बादल रुठे हुए हैं। बारिश नहीं होने से पड़ रही गर्मी उमस से लोग बेहाल हैं। लोग उम्मीद से बादलों की ओर देख रहे हैं। कमोबेश ऐसी ​िस्थति पूरे प्रदेश में नजर आ रही है। दिन में पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। लोगों का पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश तट के ऊपर डीप डिप्रेशन एरिया एक्टिव है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य से दक्षिण में स्थित है। सक्रिय मौसम तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 21- 22 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं- कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।