IAS – RAS Transfer List: राजस्थान में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भजन लाल सरकार का यह पहला प्रशासनिक फेरबदल है। इसमें आधे से ज्यादा राजस्थान के कलक्टर और अन्य प्रशासनिक अफसर बदले गए हैं। शाम पांच बजे के करीब नए मंत्रियों को उनके विभाग मिले और रात दो बजे के करीब एक के बाद एक दो तबादला सूची जारी की गई। पहली सूची आईएएस अफसरों की थी और दूसरी में आरएएस अफसरों के नाम थे। आईएएस अफसरों की तबादला सूची में करीब 33 जिलों के कलक्टर बदल दिए गए हैं। उसके अलावा उन जिलों में भी बदलाव किया गया है जिन्हें हाल ही में गहलोत सरकार ने बनाया था। नए जिलों में आईएएस अफसरों के तबादलों के साथ ही आरएएस अफसरों को भी बदला गया है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही पुलिस में बड़े फेरबदल की लिस्ट जारी होने वाली है।