17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Murder : मोटरसाइकिल के लालच में दोस्त बना हत्यारा, बहरोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Play video

Murder : मोटरसाइकिल के लालच में दोस्त बना हत्यारा, बहरोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इंसानी लालच ने एक दोस्त को इतना अंधा बना दिया कि वह अपने ही दोस्त का हत्यारा बन गया। बहरोड़ के किरतसिंहपुरा जंगल में 19 जनवरी को मोटरसाइकिल हड़पने की नीयत से हुए ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 23, 2025

– शराब पिलाकर धारदार हथियार से दोस्त को उतारा मौत के घाट

जयपुर- कोटपूतली-बहरोड़। इंसानी लालच ने एक दोस्त को इतना अंधा बना दिया कि वह अपने ही दोस्त का हत्यारा बन गया। बहरोड़ के किरतसिंहपुरा जंगल में 19 जनवरी को मोटरसाइकिल हड़पने की नीयत से हुए ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का खुलासा

मृतक राजकुमार पुत्र सज्जन सिंह अहीर (44) निवासी सलीमपुर, थाना अटेली जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा घिलोठ स्थित ट्रेंसएसीएनआर कंपनी में मजदूरी करता था। वह रोजाना अपनी नई प्लेटिना मोटरसाइकिल से काम पर आता-जाता था। 19 जनवरी की सुबह ड्यूटी पर जाने के बाद वह घर नहीं लौटा। दोपहर में सूचना मिली कि किरतसिंहपुरा के जंगल में उसका गंभीर रूप से घायल शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर एएसपी शालिनी राज और डीएसपी कृतिका यादव की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया और मृतक के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की।

जांच में पता चला कि मृतक का सहकर्मी रिंकु कुमार पुत्र रमाकांत खाती (34वर्ष) निवासी निमोठ, थाना खोल जिला रेवाड़ी, हरियाणा घटना में शामिल था। पूछताछ में आरोपी रिंकु ने कबूल किया कि उसने मृतक की मोटरसाइकिल को हथियाने के लिए हत्या की साजिश रची थी।

हत्या की साजिश

आरोपी ने राजकुमार को बहकाकर नांगलिया गांव में वैश्यावृत्ति के नाम पर बुलाया। वहां मौज-मस्ती के बाद उसने जंगल में राजकुमार को अधिक शराब पिलाई। नशे में बेसुध होते ही रिंकु ने अपने साथ लाए फरसे से गले और पेट पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी रिंकु ने बताया कि राजकुमार की नई मोटरसाइकिल देखकर वह लालच में आ गया था। उसने कई बार इसे छीनने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। आखिरकार उसने हत्या कर बाइक हड़पने की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है और प्रकरण में आगे की जांच जारी है।