12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Murder : पुराने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए मां-बेटी ने रची खौफनाक योजना

बहरोड पुलिस ने महज 72 घंटों में ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह सनसनीखेज मामला प्रेम-प्रसंग, साजिश और हत्या से जुड़ा था जिसमें एक प्रेमिका अपने पहले प्रेमी को छोड़कर दूसरे प्रेमी के साथ रहने लगी और पहले प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए अपनी मां और मां के प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी युवक को मौत के घाट उतार दिया।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 22, 2025

– 72 घंटों में बहरोड़ पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज

– हत्या के आरोप में प्रेमिका, प्रेमिका की मां और मां के प्रेमी को किया गिरफ्तार

– वारदात में प्रयुक्त थ्री व्हीलर टेंपो किया बरामद

जयपुर-कोटपूतली-बहरोड़। बहरोड पुलिस ने महज 72 घंटों में ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह सनसनीखेज मामला प्रेम-प्रसंग, साजिश और हत्या से जुड़ा था जिसमें एक प्रेमिका अपने पहले प्रेमी को छोड़कर दूसरे प्रेमी के साथ रहने लगी और पहले प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए अपनी माँ और माँ के प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी युवक को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या का खुलासा

दिनांक 18 जनवरी 2025 को बहरोड स्थित पार्क अस्पताल के पास एक अज्ञात युवक का रजाई से ढ़का शव मिला। शव की पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतक के चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान राहुल पुत्र बलबीर जाट (27वर्ष) निवासी कादमा, जिला चरखी दादरी, हरियाणा के रूप में हुई। राहुल करीब तीन साल से अपनी प्रेमिका कोमल के साथ लिव-इन में पति-पत्नी की तरह रह रहा था।

प्रेमिका कोमल की मां रेखा देवी और उसके प्रेमी राजकुमार ने मिलकर राहुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। कोमल ने भी इस साजिश में अपनी माँ का साथ दिया। घटना से पहले राहुल अपनी प्रेमिका कोमल के किसी और प्रेम प्रसंग के कारण से विवाद के चलते प्रेमिका कोमल की मां रेखा देवी के पास बहरोड आ गया था और रेखा देवी पर कोमल को अपने साथ भेजने के लिए दबाव बना रहा था ।आरोपी रेखा देवी, कोमल और राजकुमार ने मिलकर 17 जनवरी को राहुल की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को किराए के थ्री व्हीलर टेंपो में डालकर पार्क अस्पताल के पास सड़क पर रजाई में लपेटकर फेंक दिया।

पुलिस कार्रवाई

सनसनीखेज हत्याकांड के मामले को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज और डीएसपी कृतिका यादव के सुपरविजन में बहरोड़ थानाधिकारी महेश तिवारी के नेतृत्व में इस मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बहरोड नीमराना और शाहजहांपुर टोल प्लाजा, गुरुग्राम रीको एरिया सहित कई स्थानों पर संदिग्धों की तलाश की। फुटेज और पूछताछ के आधार पर टीम ने आरोपियों की पहचान की और भागने की फिराक में नीमराना से आरोपियों रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय रतनलाल वाल्मीकि (50 वर्ष) निवासी मोठूका, थाना किशनगढ़बास, जिला खैरथल तिजारा, कोमल पुत्री रतनलाल वाल्मीकि (24 वर्ष) निवासी मोठूका, थाना किशनगढ़बास, खैरथल तिजारा व राजकुमार पुत्र रूपचंद वाल्मीकि (33 वर्ष) निवासी हटुण्डी, थाना मुंडावर जिला खैरथल तिजारा को नीमराना से गिरफ्तार किया। इस जघन्य अपराध का खुलासा करने में साइबर सेल कोटपूतली के हैंड कांस्टेबल संदीप कुमार और बहरोड थाने के कांस्टेबल ओमप्रकाश की विशेष भूमिका रही। हत्या में प्रयुक्त थ्री-व्हीलर वाहन भी आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है।