16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Nahargarh Biological Park: खुशखबर! एक बार फिर गूंजी किलकारी, मादा भालू झुमरी ने दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

बेबी भालू के आने के बाद वन विभाग उसकी विशेष देखभाल कर रहा है। नए मेहमान के आने से वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Nov 10, 2024

जयपुर। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में आज सुबह एक बार फिर किलकारी गूंजी है। मादा भालू झुमरी ने एक बच्चे को दिया है। बेबी भालू के आने के बाद वन विभाग उसकी विशेष देखभाल कर रहा है। नए मेहमान के आने से वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ अरविंद माथुर मॉनिटरिंग ने बताया कि मादा भालू झुमरी और बच्चे की मॉनिटरिंग बढ़ाई गई है। भालू और उसके बच्चे की विशेष देखभाल की जा रही है। इससे पहले झुमरी ने वर्ष 2020 में नर भालू को जन्म दिया था। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रहवास कर रहे नर भालू शम्भू एवं मादा भालू झुमरी के जोड़े ने पहली बार 19 नवंबर 2020 को एक नर भालू बच्चा (गणेश) को जन्म दिया गया। उसके बाद 18 नवंबर 2022 को दो भालू बच्चे (नर बच्चा कार्तिक एवं मादा बच्चा कावेरी) को जन्म दिया। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में इससे पहले अन्य वन्यजीवों का भी प्रजनन हुआ है, यह ब्रीडिंग सेंटर के तौर पर उभर रहा है।