23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

अब तो ताले खोलो सरकार… पुरानी विधानसभा में बनने वाले इंटरनेशनल म्यूजियम पर भी लटके ताले… बंद पड़ा है 45 करोड़ का प्रोजेक्ट

अब तो ताले खोलो सरकार... पुरानी विधानसभा में बनने वाले इंटरनेशनल म्यूजियम पर भी लटके ताले... बंद पड़ा है 45 करोड़ का प्रोजेक्ट

Google source verification

ताले खोलो सरकार……..जनता के पैसे की बरबादी…किस तरह अधिकारियों ने मनमाने तरीके से योजनाएं तैयार की…करोड़ों रुपए खर्च किए….काम पूरा हो गया तो सुविधा की जगह लटका दिए ताले…..इसी कड़ी में आज आपको दिखा रहे हैं—-एसएमएस टाउनहॉल….बनना था इंटरनेशनल म्यूजियम….. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 2008-2013 कार्यकाल के दौरान 45 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय प्रोजेक्ट शुरू किया गया था…..जिसका काम जनवरी 2014 में रोक दिया….. इसके बाद जिम्मेदार एजेंसी ने पुरानी विधानसभा गेट पर ताला जड़ दिया…..सरकार ने 2010-11 के बजट में पुरानी विधानसभा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का म्यूजियम बनाने की घोषणा करते हुए 45 करोड़ रूपए का बजटीय प्रावधान भी किया….2011-12 में पुरानी विधानसभा का कायाकल्प करने के लिए काम भी शुरू हो गया। लेकिन 2013 में सूबे में सरकार बदल गई….. संवेदक फर्म को यहां काम करने से रोक दिया गया…. जनवरी 2014 में जब सरकार ने काम रूकवाया था, उस समय तक 17 करोड़ 54 लाख रूपए के कार्यादेश जारी किए जा चुके थे, इसमें से 9 करोड़ 11 लाख रूपए खर्च किए जा चुके थे। काम बंद होने के कारण यहां हुए सिविल वर्क खराब हो गए। इसके चलते महालेखा एवं स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग ने पुरानी विधानसभा पर खर्च हुए 9 करोड़ रूपए का निष्फल व्यय करार दिया है। पुरानी विधानसभा में जर्मन की कंसल्टेंट फर्म लॉर्ड कल्चरल रिसोर्सेज को पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने फिर से प्रजेंटेशन देने के लिए बुलाया। लेकिन फर्म ने जनवरी 2018 में सीएम के सामने प्रजेंटेशन देने में असमर्थता जताते हुए इनकार कर दिया। जमर्न फर्म ने सरकार से कहा है कि जिन कसंल्टेंट्स ने टाउनहॉल इंटरनेशनल म्यूजियम प्रोजेक्ट तैयार किया था। वे एक्सपर्ट कनाडा और यूरोप में फर्म के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में लगे हैं….ऐसे में सवाल उठता है….क्या अब इंटरनेशनल म्यूजियम बनने का रास्ता साफ होगा….क्या पुरानी विधानसभा पर लटका ताला खुल सकेगा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़