VIDEO : पद्मश्री अनवर खान मांगणियार ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री कुछ यूं दी दिवाली की शुभकामनाएं
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिवाली के मौके पर जोधपुर प्रवास पर है। इस मौके पर पद्मश्री अनवर खान मांगणियार केंद्रीय मंत्री के निवास पहुंचे और उन्हें दिवाली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर अनवर खान मांगणियार ने अपने साथी कलाकारों के साथ राम कथा का अंश अपने ही अंदाज़ में सुनाया। लोक सुर में सुनाये गए अंश को सुनकर केंद्रीय मंत्री काफी खुश हुए और कलाकारों की सराहना की।