
जयपुर।
देश में बेलगाम हो रही पेट्रोल और डीजल की कीमत को कम करने के राजस्थान सरकार ने रविवार को पेट्रोल-डीजल पर वसूले जाने वाले अपने वैट में बड़ी कटौती का एलान किया है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 4 फीसदी वैट में कटौती का फैसला लिया है। इस फैसले से राज्य की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री राजे ने यह ऐलान ऐसे समय लिया जब कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर 10 सितंबर को भारत बंद की घोषणा कर चुकी है।