25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

घर-घर तिरंगा फहराएंगे, आजादी का जश्न मनाएंगे से गूंजा आसमान

बॉर्डर से 500 मीटर की दूरी पर स्टूडेंट्स ने लिया संकल्प, निकाली तिरंगा यात्रा  

Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Aug 10, 2019


गडरारोड (बाड़मेर) . सीमांत गडरारोड ( gadra rod ) कस्बा शुक्रवार को अनूठे आयोजन का साक्षी बना। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को घर-घर फहराने का प्रण लिया। बाद में सभी ने कस्बे के विभिन्न इलाकों से तिरंगा यात्रा ( Tiranga Yatra ) निकाल अपने इरादों से लोगों को परिचित करवाया।
बॉर्डर से महज 500 मीटर की दूरी पर विद्यार्थियों ने 15 अगस्त ( 15 August ) को प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है।
स्थानीय हाई स्कूल मैदान से कस्बे के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न मोहल्लों में रैली निकालकर राजस्थान पत्रिका के अभियान घर-घर तिरंगा फहराएंगे आजादी का जश्न मनाएंगे के जयघोष लगाए।

अभियान की प्रशंसा

पूर्व प्रधानाचार्य मदन लाल शर्मा ने कहा कि पत्रिका का यह अभियान सराहनीय है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए और हमारे राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को कस्बे के सभी घरों में तिरंगा फहराना चाहिए।

निकाली तिरंगा यात्रा

विद्यार्थियों ने उत्साह से जयघोष लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाल सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

तिरंगे के साथ गर्व महसूस किया

11 वीं में पढ़ रही करिश्मा ने बताया कि देश की शान तिरंगा लेकर पूरे कस्बे में घूमना अच्छा लगा और गर्व महसूस हुआ। स्वतन्त्रता दिवस पर हम सभी अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे। इसी तरह 12 वीं के रमेश कुमार के अनुसार इतिहास में पढ़ते आए हैं कि आजादी की लड़ाई में देश के क्रांतिकारी झंडा उठाए देशभक्ति के उद्घोष लगाते थे। ऐसा ही अनुभव हमें भी आज हुआ। पत्रिका के इस अभियान से आज हमें बहुत ही गर्व और खुशी महसूस हुई जब तिरंगा उठाए कस्बे में राष्ट्रभक्ति का संचार कर दिया। कुछेक स्टूडेंट्स का तो यह भी कहना था कि आजादी के पर्व के करीब पत्रिका ने इस अनूठे अभियान के जरिए देशप्रेम का जज्बा जगाने का प्रयास किया है। देश की भावी पीढ़ी के मन में देशप्रेम का संचार करने का जो तरीका खोजा है वह अद्भुत है। सचमुच झंडे के साथ तिरंगा यात्रा निकालना प्रेरणादायी रहा।