26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला
Play video

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Kishore Sharma

•

Updated: 24 Apr 2019, 12:31 AM IST

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर दोपहर में तेज गर्मी और तापमान में बढ़ोत्तरी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह जारी था। हालांकि कुछ स्थानों पर दोपहर के बाद कतारें गायब हो गई थीं। वैसे सुबह ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारे लग गईं थी। सुबह जल्दी ही मतदान करने वालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के राणिप मेंं निशान स्कूल में बने बूथ पर वोट दिया। इस मौके पर गांधीनगर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी तथा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी उनकी अगवानी के लिए मौजूद थे। प्रधानमंत्री की लगभग 90 वर्षीय माता हीराबा ने गांधीनगर के रायसण गांव के एक बूथ में मतदान किया। मोदी ने मतदान देने से पहले यहां मां हीराबा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उनकी पत्नी जसोदाबेन ने मेहसाणा लोकसभा क्षेत्र के ऊंझा इलाके में मतदान किया जहां विधानसभा उपचुनाव भी हो रहा है।