30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Police Action : बासदयाल थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी शराब के 52 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Play video

Police Action : बासदयाल थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी शराब के 52 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बासदयाल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी घुंघरू शराब के 52 पव्वे बरामद किए हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Jul 01, 2025

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बासदयाल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी घुंघरू शराब के 52 पव्वे बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशानुसार क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन व वृत्ताधिकारी बानसूर दशरथ सिंह के निर्देशन में बासदयाल थानाधिकारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान ग्राम बासकरनावत के पास पहुंची, जहां मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी नीरज कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मेघवाल (22 वर्ष) निवासी गिरुड़ी थाना बानसूर को अवैध देशी शराब के 52 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।