10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Police Action : कोटपूतली पुलिस ने 1000 रुपये के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रदेश में पुलिस इन दिनों बदमाशों के ​खिलाफ धरपकड़ अ​भियान चला रही है। इसी कड़ी में कोटपूतली-बहरोड जिले में एक 1000 रुपए के ईनाम बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Dec 13, 2024

– गोवंश अधिनियम के मामले में आरोपी पिछले 4 वर्ष से था फरार

जयपुर-कोटपूतली-बहरोड़। प्रदेश में पुलिस इन दिनों बदमाशों के ​खिलाफधरपकड़अ​भियान चला रही है। इसी कड़ी में कोटपूतली-बहरोड जिले में एक 1000 रुपए के ईनाम बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। जिले भर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कोटपूतली थाना पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए गोवंश अधिनियम के मामले में पिछले 4 साल से फरार चल रहे 1000 रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत द्वारा लंबे समय से फरार अपराधियों और ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और वृत्ताधिकारी राजेंद्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लियाकत पुत्र इशाक मोहम्मद मेव (32 वर्ष) निवासी माहोली, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह (मेवात) हरियाणा को गिरफ्तार किया। आरोपी गोवंश अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में 4 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी पर 1000 रूपए का इनाम घोषित किया गया था।