
– सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीर अपलोड करने सहित अपराधियों को फॉलो करना पड़ा भारी
– नारायणपुर थाना पुलिस की कार्रवाई
जयपुर। जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा के निर्देश पर चलाए जा रहे गैंगस्टर विरोधी अभियान के तहत कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने, महिमा मंडित करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा वृताधिकारीबानसुर दशरथ सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
टीमों ने गहन पड़ताल और सटीक सूचना के आधार पर सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की तस्वीरें अपलोड करने और गैंगस्टरों को बढ़ावा देने वाले संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी
कुलदीप पुत्र रघुवीरसिंह गुवारिया (21वर्ष) निवासी गुवारियो की ढाणी पुलिस थाना नारायणपुर, सचिन पुत्र अमरसिंह गुवारिया (18वर्ष) निवासी गुवारियो की ढाणी पुलिस थाना नारायणपुर और तनुज पुत्र मोहनलाल शर्मा (23वर्ष ) निवासी नारायणपुर को धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने कड़ा संदेश दिया है कि अपराध और अपराधियों को बढ़ावा देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।