3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

गश्त पर गई पुलिस के साथ मारपीट,तीन आरोपी गिरफ्तार

पिता और दो पुत्रों ने की मारपीट

Google source verification

जयपुर। अनूपगढ़ शहर के पुराना रावला बस स्टैंड़ के पास पिता तथा दो पुत्रों द्वारा पुलिस के दो कांस्टेबल के साथ मरपीट करने का मामला सामने आया है।घटना शाम 5 बजे के लगभग बताई जा रही है,इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक हुकुम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के कांस्टेबल सतनाम सिंह तथा इंद्रपाल को स्पेशल आप्रेशन पर लगाया हुआ है तथा यह दोनों स्पेशल टीम के सदस्य भी है। उक्त दोनों 4 बजकर 54 मिनट पर गश्त के लिए पुराने बस स्टैंड़ के पास गए थे। जहां पर एक व्यक्ति ने इन्हे देखकर भागने का प्रयास किया,गश्त पर गए दोनों कांस्टेबल को उस व्यक्ति पर शक हो गया। जिस पर कांस्टेबल ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति अपने दोनों पुत्रों को बुलाकर दोनों कांस्टेबल को दुकान के अंदर ले गया जहां तीनों ने मिलकर उनसे मारपीट की। दुकान पर मारपीट होती देख मौके पर भीड़ भी एकत्रित हो गई। सूचना पर कार्यवाहक थानाधिकारी मोटा राम मौके पर पहुंचे तथा तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना लाया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इन तीनों के पास अभी तक कोई संदिग्ध सामग्री नही मिली है लेकिन इस बारे में जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि जांच के बाद पता चलेगा कि यह व्यक्ति भागा क्यों था। उन्होने बताया कि उस समय वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों हुकुम चंद अरोड़ा,अमित अरोड़ा तथा रवि अरोड़ा को गिरफ्तार कि या है।