28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
धूल भरी हवा के बाद आई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा… बढ़ी उमस
Play video

धूल भरी हवा के बाद आई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा… बढ़ी उमस

हवा के रुख से बदले मौसम के मिजाज के बाद राजधानी जयपुर में हलकी बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कुछ देर बाद ही उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं इससे पहले बीती रात से हवा में ठंडक सी घुल रही थी।
Google source verification

जयपुर
हवा के रुख से बदले मौसम के मिजाज के बाद राजधानी जयपुर में हलकी बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कुछ देर बाद ही उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं इससे पहले बीती रात से हवा में ठंडक सी घुल रही थी। सुबह भी बादल छाए रहने से गर्मी शवाब पर नहीं चढ़ पाई। वहीं बादल छाए रहने से जयपुर में दिन का तापमान 39.4 डिग्री और रात का 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को बारिश से पहले धूल भरी हवा चली और आसमान में बादल छा गए। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के समाप्त होते ही उमस बढ़ गई। इससे लोगों के पसीने निकलने लगे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 40 किलोमीटर की गति से हवा चलने, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।