मौसम विभाग (IMD)के पूर्वानुमान के अनुसार 19 फरवरी को प्रदेश (Rajasthan Weather)में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि यह राहत अस्थायी रहेगी। 20 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने (Western Disturbance)की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से बीकानेर, जयपुर(Jaipur Weather), अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो(Rain Fall) सकती है। कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।