30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Assembly: इंदिरा गांधी को लेकर अविनाश गहलोत ने की अमर्यादित टिप्पणी, भड़क गए कांग्रेसी, वीडियो में देखें क्या है माजरा?
Play video

Rajasthan Assembly: इंदिरा गांधी को लेकर अविनाश गहलोत ने की अमर्यादित टिप्पणी, भड़क गए कांग्रेसी, वीडियो में देखें क्या है माजरा?

Rajasthan Assembly: कांग्रेस विधायकों ने पूरी रात सदन में ही गुजारीं। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने रामधुनी की। इसके बाद वहीं पर बिस्तर लगाकर सो गए। हालांकि देर रात तक सरकार से वार्ता का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 22, 2025

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी मामले में आज कांग्रेस की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। विधानसभा में शुक्रवार को राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के संदर्भ में एक ‘अनुचित’ शब्द का इस्तेमाल किया। इससे कांग्रेस विधायक भड़क गए। हंगामे के बाद स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गोविंद सिंह डोटासरा, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, हाकम अली खान और संजय कुमार को शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों का सदन में धरना जारी है। इधर, कैबिनेट मिनिस्टर जोगाराम पटेल का नया बयान सामने आया है। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि वे सदन में शांति बनाए रखने के लिए बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष अपने गलत शब्दों पर खेद व्यक्त करता है तो कार्यवाही फिर से शुरू हो सकती है। जब तक कांग्रेस माफी नहीं मांगती, तब तक गतिरोध बना रहेगा। पटेल ने कहा कि जिन सदस्यों को बाहर निकाला गया है, वे वापस नहीं लिए जाएंगे। उधर, कांग्रेस पक्ष ने अपने रूख पर अड़े रहने के संकेत दिए हैं।