11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Budget 2026: बुधवार 11 फरवरी को 11 बजे आएगा राजस्थान का बजट, दिया अंतिम रूप

Rajasthan Budget 2026: बुधवार 11 फरवरी को 11 बजे आएगा राजस्थान का बजट, दिया अंतिम रूप

Google source verification

Rajasthan Budget 2026 राजस्थान सरकार का वर्ष 2026-27 का बजट बुधवार 11 फरवरी को सुबह 11 बजे राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दियाकुमारी (Diya Kumari) पेश करेंगी। इस बजट को मंगलवार 10 फरवरी को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर दिया कुमारी के साथ बजट की पूरी टीम मौजूद रही। इनमें प्रमुख सचिव वित्त वैभव गालरिया, टीना सोनी, राजन विशाल, बृजेश किशोर शर्मा आदि वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भजनलाल सरकार (Bhajanlal Government) का ये तीसरा सालाना बजट होगा। बजट को लेकर प्रदेश में खासी उत्सुकता नजर आ रही है। बजट से आम और खास हर व्यक्ति को बड़ी उम्मीदें हैं। बजट आने के बाद कल ये स्पष्ट हो जाएगा किसकी उम्मीदों पर ये बजट खरा उतरता है।