अब कांग्रेस सातों संभागों में भाजपा के खिलाफ बस यात्रा शुरू करेगी। राजस्थान विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस जल्द ही प्रदेश के सातों संभागों में यात्राएं निकालना शुरू करेगी। इसके लिए संभाग प्रभारी भी बनाए जाएंगे। यात्रा की तिथि का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा। ईडी की कार्रवाई का सामना कर चुके गोविंद सिहं डोटासरा ने बताया कि हर संभाग में आने वाली विधानसभाओं से यह यात्रा निकलेगी। यात्राओं में घर-घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं का प्रचार करेंगे साथ ही भाजपा को एक्सपोज भी करेंगे।