14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Day celebrated- पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की रही फ्री एंट्री

राजस्थान स्थापना दिवस बुधवार को राजधानी जयपुर के साथ पूरे प्रदेश में राजस्थान उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों, विरासतों को ना केवल विशेष रूप से सजाया गया साथ ही प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों, संग्रहालयों पर पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया गया।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Mar 30, 2022


तिलक लगाकर किया पर्यटकों का स्वागत
जयपुर।
राजस्थान स्थापना दिवस बुधवार को राजधानी जयपुर के साथ पूरे प्रदेश में राजस्थान उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों, विरासतों को ना केवल विशेष रूप से सजाया गया साथ ही प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों, संग्रहालयों पर पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया गया।
राजधानी जयपुर की बात करें तो आमेर फोर्ट में बुधवार को तकरीबन चार हजार पर्यटक पहुंचे। इसी प्रकार 28 हजार 333 पर्यटकों ने हवामहल का दीदार किया। जंतर मंतर पर आने वाले पर्यटकों की संख्या 5107 रही तो नाहरगढ़ घूमने के लिए 2100 पर्यटक पंहुचे। सिसोदिया रानी के बाग का दीदार करने वाले भी पीछे नहीं रहे। हालांकि यहां आने वाले लोगों की संख्या मात्र 104 ही रही लेकन ईसरलाट घूमने 670 पर्यटक आए।
इन पर्यटन स्थलों पर ना केवल पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया गया बल्कि उनका स्वागत भी किया गया। भारतीय परम्परा के अनुसार पर्यटकों को स्वागत तिलक लगाकर किया गया। साथ ही इन स्थलों पर जगह जगह रंगोली बनाई गई। सभी स्मारकों में राजस्थानी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गई। लोक कलाकारों के साथ पर्यटक भी नाचते नजर आए। हवामहल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यटकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।