26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Heavy Rain: ऐसा तेज बहाव कि पुलिया टूटी… स्कूल बस नाले में गिरी… बह गए चार युवक, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर
Play video

Rajasthan Heavy Rain: ऐसा तेज बहाव कि पुलिया टूटी… स्कूल बस नाले में गिरी… बह गए चार युवक, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

सवाई माधोपुर जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आज सुबह पुराने शहर में लटिया नाला बड़ा राजबाग स्थित पुलिया अचानक टूट गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब एक स्कूल बस उस पुलिया से गुजर रही थी। अचानक पुलिया टूटने से वो नाले में गिर गई। इस दौरान चार लोगों नाले में बह गए।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Sep 12, 2024

जयपुर। सवाई माधोपुर जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश जारी है, जिसके चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शहर के नदी-नाले उफान पर हैं। आज सुबह पुराने शहर में लटिया नाला बड़ा राजबाग स्थित पुलिया अचानक टूट गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब एक स्कूल बस उस पुलिया से गुजर रही थी। अचानक पुलिया टूटने से वो नाले में गिर गई। इस दौरान चार लोगों नाले में बह गए। एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। बाकी तीन लोगों को वे नहीं बचा सके। बहने वाले सभी लोग हम्माल मोहल्ला निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया के पास ही सिटी बस स्टैंड है। तेज बहाव के साथ पानी आ रहा है। इस कारण प्रशासन की टीम भी मौके पर नहीं पहुंच पा रही है। जहां यह हादसा हुआ है, वो शहर के बीच बहने वाला लटिया नाला है, जिसमें तेज बहाव से पानी बह रहा है। अतिवृष्टि को देखते हुए सवाई माधोपुर जिला कलक्टर ने 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। सवाई माधोपुर के अलवा भरतपुर जिले में भी दो दिनों तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इधर, धौलपुर और अजमेर में भी आज का अवकाश जारी कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़