
राजस्थान की भजनलाल सरकार के शिक्षामंत्री मदन दिलावर का ‘एक्शन मोड’ इन दिनों चर्चा में हैं। राजधानी जयपुर में शिक्षण व्यवस्थाओं की ‘ग्राउंड रिपोर्ट’ जानने के लिए शिक्षा मंत्री बुधवार को दौरे पर निकले। इस दौरान वे चाकसू के एक सरकार स्कूल में औचक निरिक्षण करने पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के बीच उन्होंने स्कूल टीचर्स का हाथों-हाथ टेस्ट भी ले लिया। शिक्षा मंत्री ने एक क्लास में पढ़ा रही टीचर को बोर्ड पर “सौंदर्य” और “ब्रम्हचारिणी” शब्द लिखने को कहे, लेकिन टीचर इन शब्दों को सही से लिख नहीं सकीं। इसपर शिक्षा मंत्री हंसकर निरिक्षण में आगे को निकल गए।