17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : राजधानी में बादलों की लुका-छिपी जारी, बादल आ रहे बरस नहीं रहे

राजधानी जयपुर में बारिश के बादल आ तो रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। केवल छिटपुट बारिश से ही मौसम खुशनुमा हो रहा है। आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में सवेरे से ही बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने से राहत की बूंदों का इंतजार और बढ़ रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 02, 2025

– आज सवेरे भी गुलाबी नगर में बादल छाए, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर में बारिश के बादल आ तो रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। केवल छिटपुट बारिश से ही मौसम खुशनुमा हो रहा है। आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में सवेरे से ही बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने से राहत की बूंदों का इंतजार और बढ़ रहा है। राजधानी जयपुर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज भी भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश के पूर्वी व मेवाड़ अंचल में मानसूनी बादल जमकर बरस रहे हैं। मौसम ​विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने का अनुमान है। प्रदेश के पूर्वी और मेवाड़ इलाके में आज मानसूनी बादल जमकर बरस सकते हैं। उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जिले में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज बारिश की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर में भी आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रेगिस्तानी जिलों को छोड़कर प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में मानसूनी बारिश होने की संभावना है।