
– गुलाबी नगर में सर्दी के तेवर नरम
– आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान रहा 16 डिग्री सेल्सियस
जयपुर। फाल्गुन मास शुरू होते ही सर्दी के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान चढ़ने से सर्दी के तेवर नरम दिखाई दिए। तेज धूप खिलने से लोगों से बीते दिनों पड़ी सर्दी से राहत की सांस ली। वहीं आज मौसम अच्छा रहने से लोगों ने गरम कपड़ों से भी निजात पाई। कमोबेश पूरे प्रदेश में ऐसा ही मौसम नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में इन दिनों मौसम शुष्क है। इस कारण सर्दी अब धीरे-धीरे गायब हो रही है। वहीं उत्तरी हवाओं का प्रभाव भी कमजोर होने से प्रदेश से सर्दी के तेवर नरम नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में सर्दी के तेवर नरम नजर आए। तापमान चढ़ने व तेज धूप खिलने से लोगों ने बीते दिनों पड़ी तेज सर्दी से राहत की सांस ली। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 16 डिग्री सेल्सियसरेकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में रहेगी बादलवाही
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बादलवाही रहने और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में अगले सप्ताह भी मौसम का मिजाज सर्द रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तरी इलाकों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटे में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भागों में कहीं कहीं हल्की बौछारें गिरने पर दिन और रात के तापमान में एक दो डिग्री तक गिरावट होने व मौसम का मिजाज सर्द रहने की संभावना है। उत्तरी सर्द हवाएं चलने पर बीती रात प्रदेश के कई शहरों में पारा औसत से कम दर्ज किया गया।
आज सवेरे ऐसा रहा पारे का हाल
प्रदेश में बीती रात भी कई शहरों में सर्दी के तेवर तीखे रहे। रात का तापमान सामान्य से भी कम रहने पर मौसम सर्द रहा। सीकर 8.1, फतेहपुर 7.3, करौली 7.4, दौसा 8.3, संगरिया 7.2 और माउंटआबू में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अजमेर 11.7, भीलवाड़ा 10.6, अलवर 10.8, जयपुर 16, पिलानी 9.3, कोटा 13.3, चित्तौड़गढ़ 11.0, डबोक 11.6, धौलपुर 12.8, अंता बारां 9.6, डूंगरपुरइ 14.7, सिरोही 10.3, प्रतापगढ़ 13.5, बाड़मेर 15.6, जैसलमेर 16.3, जोधपुर 13.3, फलोदी 17.2, बीकानेर 14.5, चूरू 9.5, श्रीगंगानगर 10.2 और जालोर में 11.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।