24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में रात को ठंडक, दिन में गर्म हो रहा मौसम का मिजाज
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में रात को ठंडक, दिन में गर्म हो रहा मौसम का मिजाज

राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज अभी नरम-गरम बना हुआ है। रातें जहां ठंडी हो रही हैं, वहीं दिन में तेज गर्मी अब लोगों को परेशान करने लगी है। दिन में पड़ रही तीखी धूप से लोग परेशान होने लगे हैं। वहीं दिन में तेज गर्मी से बचने के लिए अब लोग पंखे व कूलरों का सहारा लेने लगे हैं। प्रदेश की बात करें तो पूरे प्रदेश में कमोबेश एक जैसा मौसम बना हुआ है।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Apr 03, 2025

– अभी 10 अप्रेल तक नहीं बदलेगा मौसम

जयपुर। राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज अभी नरम-गरम बना हुआ है। रातें जहां ठंडी हो रही हैं, वहीं दिन में तेज गर्मी अब लोगों को परेशान करने लगी है। दिन में पड़ रही तीखी धूप से लोग परेशान होने लगे हैं। वहीं दिन में तेज गर्मी से बचने के लिए अब लोग पंखे व कूलरों का सहारा लेने लगे हैं। प्रदेश की बात करें तो पूरे प्रदेश में कमोबेश एक जैसा मौसम बना हुआ है। आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तो अ​धिकतम 36 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं बाड़मेर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। आज प​श्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और पाली जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रभाव अ​धिक रहने की संभावना है। वहीं श्रीगंगानगर में आज सवेरे थोड़ी ठंडक दिखाई दी। आज सवेरे न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में मौसम का मिजाज गर्म रहने की संभावना है। प्रदेश में अभी रात का मौसम ठंडा रहेगा और दिन गर्म रहने की संभावना है। आज जयपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। बादलों के प्रभाव से गर्मी के तेवर थोड़े नरम रहने की संभावना है। 10 अप्रेल के बाद मौसम में परिवर्तन होगा और मौसम पूरी तरह से गर्म होने लगेगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़