25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में आज सुबह छाया हल्का कोहरा, बादलों के बावजूद ठिठुरन बढ़ी
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सुबह छाया हल्का कोहरा, बादलों के बावजूद ठिठुरन बढ़ी

राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। बादलवाही के चलते गुलाबी नगर में आज सवेरे मौसम में हल्का कोहरा दिखा व ठिठुरन बढ़ी नजर आई। वहीं बादल छाने से आज बारिश की संभावना भी जातई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल तराई क्षेत्र में एक प​श्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Jan 11, 2025

– राजधानी जयपुर में आज सवेरे रहा 10 डिग्री से​ल्सियस तापमान

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। बादलवाही के चलते गुलाबी नगर में आज सवेरे मौसम में हल्का कोहरा दिखा व ठिठुरन बढ़ी नजर आई। वहीं बादल छाने से आज बारिश की संभावना भी जातई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल तराई क्षेत्र में एक प​श्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 10 डिग्री नजर आया। आज सवेरे कड़ाके की सर्दी के चलते लोग ठिठुरते हुए नजर आए। वहीं प्रदेश के छह जिलों में कल रात हुई बारिश से ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी जयपुर में भी बारिश की बूंदें गिर सकती है। बारिश से मौसम में गलन बढ़ेगी और सर्दी का असर तेज होगा।
मावठ- ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बीती रात पारे में हुई बढ़ोतरी ने कड़ाके की सर्दी से आंशिक राहत मिली है, लेकिन बारिश के चलते मौसम में वापस ठंडक बढ़ गई। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज और कल प्रदेश में कहीं-कही मावठ होने की संभावना है। बादलवाही से जहां पारे में बढ़ोतरी होगी। वहीं बारिश व ओलावृ​ष्टि से ठंडक बढ़ेगी। कहीं-कहीं कोहरा भी दिखाई देगा। जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी अंचल में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर समेत बीकानेर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम केंद्र ने जारी किया है। अगले दो दिन बाद दिन में मौसम शुष्क रहने और कुछ इलाकों में सुबह शाम में घना कोहरा छाने की संभावना है।इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज अजमेर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, श्रीगंगानगर और नागौर जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने व कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की आशंका है। वहीं कल इन जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।