26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में गर्मी-उमस से लोग बेहाल, गर्मी का सितम जारी
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में गर्मी-उमस से लोग बेहाल, गर्मी का सितम जारी

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों तेज व तीखी गर्मी का दौर चल रहा है। इस गर्मी से आमजन हाल-बेहाल हैं। दिन में पड़ रही तेज धूप से आम आदमी पसीना-पसीना हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज-कल में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Jun 14, 2025

– आज सवेरे जयपुर में तेज धूप ​खिली, सुबह से गर्मी का आलम

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों तेज व तीखी गर्मी का दौर चल रहा है। इस गर्मी से आमजन हाल-बेहाल हैं। दिन में पड़ रही तेज धूप से आम आदमी पसीना-पसीना हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज-कल में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। आंधी-बारिश होने से तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में पारा 41 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम पारा आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में आज दिन में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान आज 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में आज सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 ​डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 33 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान आज 32 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम ​विभाग के अनुसार, कल के मुकाबले आज तापमान में थोड़ी गिरावट दिख रही है। मौसम में आ रहे बदलाव से तापमान में और गिरावट होगी। हालांकि गर्मी व उमस का जोर जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़