25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में गुलाबी सर्दी की रंगत, सुबह-शाम ठंड, दिन में तीखी धूप
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में गुलाबी सर्दी की रंगत, सुबह-शाम ठंड, दिन में तीखी धूप

फरवरी माह का अंत आने वाला है। प्रदेश सहित राजधानी जयपुर में अब गर्मी दस्तक देने लगी है। हालांकि गुलाबी नगर में अभी सुबह-शाम की हल्की सर्दी बरकरार है। वहीं दिन में तीखी धूप अब लोगों को परेशान करने लगी है।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Feb 25, 2025

– फाल्गुन मास में दिख रहा सर्द-गर्म मौसम का मिजाज

जयपुर। फरवरी माह का अंत आने वाला है। प्रदेश सहित राजधानी जयपुर में अब गर्मी दस्तक देने लगी है। हालांकि गुलाबी नगर में अभी सुबह-शाम की हल्की सर्दी बरकरार है। वहीं दिन में तीखी धूप अब लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम का यह ठंडा-गर्म मिजाज अभी लोगों को भा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क है। मौसम में कोई बड़ी गतिवि​धि या बदलाव नहीं है। इस कारण मौसम अभी सर्द-गर्म बना हुआ है। हालांकि दिनों में हवा के रुख में बदलाव से प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में मौसम का मिजाज हल्का गर्म रहा। इस कारण लोगों को सर्दी कम महसूस हुई। राजधानी जयपुर में आज सवेरे तापमान 19 डिग्री से​ल्सियस रहा। कई स्थानों पर हल्के बादल भी देखने को मिले। वहीं प्रदेश के पूर्वी अंचल में भी मौसम सर्द-गर्म बना हुआ है। और सरहदी जिलों में भी इन दिनों मौसम साफ दिखाई दे रहा है।

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज करवट लेने की संभावना है। जयपुर समेत प्रदेश के तीन संभागों में आगामी 24 घंटे बाद बादल छाए रहने और कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अलर्ट मौसम केंद्र ने दिया है। ऐसे में प्रदेश में मौसम में बढ़ रही गर्माहट से कुछ दिन और आंशिक राहत मिलने की संभावना है। फिलहाल शेखावाटी अंचल में पारे में गिरावट होने पर मौसम का मिजाज सर्द रहा तो प्रदेश के अन्य शहरों में रात के तापमान में उतार चढ़ाव दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र का अलर्ट, बरसेंगे मेघ

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तरी ईरान और आसपास के क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 26 फरवरी से 1 मार्च के दौरान राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। प्रदेश में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी इस दौरान बारिश होने की संभावना है।