26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में सर्दी से राहत, धूप ​खिलने से गलन हुई कम
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में सर्दी से राहत, धूप ​खिलने से गलन हुई कम

गुलाबी नगर जयपुर में आज सुबह तापमान चढ़ने से लोगों को गलनभरी सर्दी से राहत मिली। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 11 ​डिग्री से​ल्सियस रहा। वहीं प्रदेश के पूर्वी अंचल व शेखावाटी अंचल में आज भी कड़ाके की सर्दी का दौर रहा।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Jan 10, 2025

– गुलाबी नगर जयपुर में आज सुबह कड़ाके की सर्दी से राहत

– आज सवेरे राजधानी में तापमान रहा 11 डिग्री रहा

जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर में आज सुबह तापमान चढ़ने से लोगों को गलनभरी सर्दी से राहत मिली। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 11 ​डिग्रीसे​ल्सियस रहा। वहीं प्रदेश के पूर्वी अंचल व शेखावाटी अंचल में आज भी कड़ाके की सर्दी का दौर रहा। मौसम विभाग के अनसार, प​श्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान चढ़ा है। इसके बाद फिर से एक बार तीखी सर्दी का दौर शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह राजधानी जयपुर में कड़क धूप ​खिलने से लोगों को गलनभरी सर्दी से राहत मिली। धूप की गर्माहट लोगों को अच्छी लग रही थी। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आज सवेरे धूप ​खिली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

हिमाचल में तीखी बर्फवारी का दौर

मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले 24 घंटे हिमालय तराई इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से पहाड़ों से होकर प्रदेश के मैदानी इलाकों तक तेज गति से बर्फीली हवाएं चलने और कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की आशंका है। वहीं उत्तर पश्चिम के कुछ भागों में सुबह शाम में घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़