Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में दिन में तीखी गर्मी का दौर, सुबह-शाम हल्की ठंडक

प​श्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अब जयपुर के मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। इससे लोगों को तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। आज सवेरे गुलाबी नगर में मौसम साफ रहा और तेज धूप ​खिली। इस कारण लोगों को सवेरे से गर्मी का अहसास हुआ। वहीं दिन में पारा चढ़ने के साथ ही तीखी गर्मी का अहसास लोगों को होगा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 15, 2025

– आज सवेरे धूप के तेवर थोड़े नरम दिखे, दिन में चढ़ेगा तापमान

जयपुर। प​श्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अब जयपुर के मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। इससे लोगों को तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। आज सवेरे गुलाबी नगर में मौसम साफ रहा और तेज धूप ​खिली। इस कारण लोगों को सवेरे से गर्मी का अहसास हुआ। वहीं दिन में पारा चढ़ने के साथ ही तीखी गर्मी का अहसास लोगों को होगा। दिन में पड़ रही तीखी गर्मी का असर अब राजधानी की सड़कों पर दिखने लगा है और दिन में लोगों की आवाजाही कम होने लगी है। प्रदेश की बात करें तो प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में इन दिनों तेज गर्मी का दौर है। प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तो अ​​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर में भी आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री व अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी सीमावर्ती जिले बाड़मेर व जैसलमेर में इन दिनों गर्मी के तेवर तीखे हैं। आज सवेरे बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 43 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं आज दिन में अ​धिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। आज दिन में सर्वा​धिक तापमान जैसलमेर में रहने की संभावना है। जोधपुर शहर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 41 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गर्म हवाओं के जोर से प्रदेश में गर्मी का प्रकोप भी बढ़ेगा। प​श्चिम के कुछ जिलों में हल्की गर्म हवाएं चल सकती है। वहीं राजधानी जयपुर में आज दिन का मौसम गर्म रहने की संभावना है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है।