16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में कड़ाके की सर्दी लौटी, आज सुबह ठंड से कांपते नजर आए लोग
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में कड़ाके की सर्दी लौटी, आज सुबह ठंड से कांपते नजर आए लोग

राजधानी जयपुर में एक बार फिर सर्दी लौट आई है। मंगलवार से ही चल रही ठंडी हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया। आज सुबह लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। ठंडी हवाओं से लोग धूजते हुए नजर आए। सर्द हवाओं से गुलाबी नगर का मौसम पूरी तरह से पलट गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी सर्दी का अहसास हुआ है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 05, 2025

– आज सवेरे मौसम रहा साफ, सर्द हवाओं से पलटा मौसम का मिजाज

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर सर्दी लौट आई है। मंगलवार से ही चल रही ठंडी हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया। आज सुबह लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। ठंडी हवाओं से लोग धूजते हुए नजर आए। सर्द हवाओं से गुलाबी नगर का मौसम पूरी तरह से पलट गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी सर्दी का अहसास हुआ है। भरतपुर संभाग व सरहदी जिलों श्रीगंगानगर में भी सर्दी के तेवर बदल गए हैं। इन जिलों में सर्दी के तीखे तेवर दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फवारी से प्रदेश में सर्दी फिर से लौटी है। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के उपरी इलाकों में हुई बर्फवारी से प्रदेश में सर्दी ने फिर से दस्तक दी है। इससे प्रदेश में एकाएक मौसम पलट गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में आज सवेरे तापमान 13 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया।