27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर के मौसम में सुबह घुली हल्की ठंडक, दिन में तीखी गर्मी
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर के मौसम में सुबह घुली हल्की ठंडक, दिन में तीखी गर्मी

राजधानी जयपुर में अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। आज अलसुबह जहां मौसम में हल्की ठंडक दिखाई दी, वहीं दिन में तीखी धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। दिन में लोगों को गर्मी महसूस हुई और लोगों के पसीने भी छूटे। वहीं प्रदेश की बात करें तो भरतपुर संभाग में मौसम का मिजाज मिला-जुला नजर आया।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Apr 02, 2025

– अप्रेल मास की शुरुआत में भी गर्मी के तेवर ढीले

जयपुर। राजधानी जयपुर में अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। आज अलसुबह जहां मौसम में हल्की ठंडक दिखाई दी, वहीं दिन में तीखी धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। दिन में लोगों को गर्मी महसूस हुई और लोगों के पसीने भी छूटे। वहीं प्रदेश की बात करें तो भरतपुर संभाग में मौसम का मिजाज मिला-जुला नजर आया। आज सवेरे भरतपुर शहर का तापमान न्यूनतम 19 डिग्री तो अ​धिकतम 35 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प्रकार बाड़मेर में आज अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं जैसलमेर में 37 डिग्री, जोधपुर में 37 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार श्रीगंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दिनों में गर्मी का ​सितम शुरू होगा। अभी प​श्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम में ठंडक बनी हुई है। इस कारण लोगों को ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। अप्रेल के पहले सप्ताह के बाद प्रदेश में तीखी गर्मी का दौर शुरू होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। दिन का अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री तक जाने की संभावना है।