– आज सवेरे राजधानी में मौसम का मिजाज पलटा हुआ नजर आ रहा
जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। हल्के बादलों की वजह से धूप-छांव की िस्थति बनी हुई है। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 38 तक जा सकता है, जो कल के मुकाबले दो डिग्री कम है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री तक जा सकता है। अलवर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री तक जा सकता है। धौलपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। करौली जिले में आज न्यूनतम ततापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है वहीं दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री तक जा सकता है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री तक जाने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज हल्के बादल छाए रहेंगे, इस वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट रहेगी। गर्मी का प्रभाव थोड़ा कम होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट आई है।