20 जुलाई 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में धूप-छांव की ​िस्थति, तापमान में गिरावट से मौसम सुहाना

राजधानी जयपुर में आज सवेरे से हल्के बादल छाए रहे। धूप-छांव के बीच आज सवेरे से ही तापमान में गिरावट रही और मौसम में लोगों को ठंडक महसूस हुई। प्रदेश की बात करें तो राज्य के कई जिलों में मौसम में बदलाव हुआ है।

जयपुर

Murari

Jun 19, 2025

– आज सवेरे से राजधानी में बादल छाए, बारिश की संभावना

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से हल्के बादल छाए रहे। धूप-छांव के बीच आज सवेरे से ही तापमान में गिरावट रही और मौसम में लोगों को ठंडक महसूस हुई। प्रदेश की बात करें तो राज्य के कई जिलों में मौसम में बदलाव हुआ है। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी मेघ बरसने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर, धौलपुर, दौसा और अलवर जिलों में आज बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में हल्के बादल छाए हुए हैं। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो ​अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूर्व की बारिश से आज प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है।