31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली, सर्दी के तेवर नरम
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली, सर्दी के तेवर नरम

गुलाबी नगर जयपुर के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव दिखाई दे रहा है। दो दिन गर्माहट के बाद आज सुबह लोगों को फिर से हल्की ठंड महसूस हुई। आज सवेरे तेज धूप निकलने के बाद वह भी धीरे-धीरे गायब होती नजर आई। वहीं प्रदेश के पूर्वी अंचल, सरहदी इलाकों और शेखावाटी अंचल में सर्दी का असर अभी बरकरार है।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Jan 24, 2025

– आज सवेरे लोगों को फिर हुई हल्की ठंडक महसूस

जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव दिखाई दे रहा है। दो दिन गर्माहट के बाद आज सुबह लोगों को फिर से हल्की ठंड महसूस हुई। आज सवेरे तेज धूप निकलने के बाद वह भी धीरे-धीरे गायब होती नजर आई। वहीं प्रदेश के पूर्वी अंचल, सरहदी इलाकों और शेखावाटी अंचल में सर्दी का असर अभी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में सर्दी का पलटवार होगा। वहीं मौसम शुष्क रहने सर्दी अपनी रंगत दिखती रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 10 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। तापमान कम होने के बावजूद सर्दी के तेवर गायब हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विक्षोभ गुजरा, मौसम सर्द

बीते तीन चार दिनों से प्रदेश में शुष्क रहे मौसम के बाद फिर से सर्दी का जोर बढ़ा है। पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश से गुजरने के बाद अब आसमान साफ होने के कारण रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की भी आशंका जताई गई है। ​मौसम विभाग के अनुसार आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर,जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर जिले में सुबह शाम में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं आज सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर और दौसा जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों में मौसम सर्द

बीती रात प्रदेश के 10 जिलों में रात में पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। पिलानी 8.3, सीकर 8.7, सिरोही 9, फतेहपुर 5.6, अलवर 10, जैसलमेर 9, बीकानेर 9.5, चूरू 7.8, श्रीगंगानगर 10, नागौर 9, संगरिया 8.6 और लूणकरणसर में 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।