
– आज सवेरे राजधानी जयपुर में तेज धूप खिली, सुबह से गर्मी का आलम
जयपुर। मार्च का माह अब अंतिम दिनों में हैं। ऐसे में राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में गर्मी परवान चढ़ने लगी है। आज सवेरे गुलाबी नगर में तेज धूप निकली। इससे मौसम सवेरे से ही गर्म नजर आया। आज सुबह हल्की ठंडी हवा से मौसम सुहाना रहा, लेकिन इसके बाद सूर्य देव जैसे ही निकले, गर्मी का दौर शुरू हो गया। प्रदेश की बात करें तो कमोबेश प्रदेश के हर जिले में इन दिनों मौसम गर्म हो रहा है। प्रदेश के पूर्वी द्वार भरतपुर संभाग में भी मौसम गर्म हो रहा है। आज सवेरे भरतपुर का तापमान जयपुर से एक डिग्री ज्यादा करीब 37 डिग्री रहा। वहीं बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और पाली का तापमान में आज थोड़ी गिरावट देखी गई। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व बीकानेर में भी मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से तापमान पर ब्रेक लगे हुए हैं। जैसे ही विक्षोभ का असर समाप्त होगा। तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और तीखी गर्मी का दौर शुरू होगी। आज सवेरे राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में तीखी धूप आम लोगों को आज भी परेशान करेगी।