9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज सवेरे से गर्म, तीखी धूप लोगों को कर रही परेशान
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज सवेरे से गर्म, तीखी धूप लोगों को कर रही परेशान

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। आज सवेरे तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया है। सवेरे से तेज धूप से लोग परेशान नजर आए। आज सवेरे राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। तेज धूप व गर्म हवाओं से अब गर्मी परवान चढ़ेगी। प्रदेश के कई जिलों में पारा 42 ​डिग्री से ऊपर चल रहा है। आज सवेरे भरतपुर संभाग में भी गर्मी के तीखे तेवर दिखाई दिए।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Apr 07, 2025

– आज सवेरे राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। आज सवेरे तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया है। सवेरे से तेज धूप से लोग परेशान नजर आए। आज सवेरे राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। तेज धूप व गर्म हवाओं से अब गर्मी परवान चढ़ेगी। प्रदेश के कई जिलों में पारा 42 ​डिग्री से ऊपर चल रहा है। आज सवेरे भरतपुर संभाग में भी गर्मी के तीखे तेवर दिखाई दिए। आज सवेरे भरतपुर शहर में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी जिले बाड़मेर में आज अ​धिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमे में आज अ​धिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर में 41 ​डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर में भी गर्मी का सितम तेज हो रहा है। आज अ​धिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर में आज अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तीखी गर्मी के साथ लू का दौर शुरू होगा। तेज गर्मी के चलते राजधानी जयपुर में दिन में सड़केंसूनी होने लगी हैं और जरूरत होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश में आज तीखी गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है और लोगों दिन में कम ही निकलने की सलाह दी है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। वहीं आज दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है।