– गुलाबी नगर में तीखी धूप से आमजन बेहाल
जयपुर। मई के महीने के अंतिम दस दिन बचे हैं और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। राजधानी जयपुर में सवेरे से ही आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। इससे आमजन को गर्मी अब चुभने लगी है। दिन में सड़कों पर सन्नाटा सा पसरने लगा है। जरूरत होने पर ही आम आदमी बाहर निकल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गर्मी के और तीखे तेवर होने की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री तक रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 46 डिग्री तक रहने की संभावना है। चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्म सतही हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है। आगामी दिनों में नौपता शुरू होगा, इसके असर से गर्मी का प्रभाव और तेज होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री तक जाने की संभावना है।