21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update Today : राजस्थान के 8 शहर में आज अंधड़-बारिश का अलर्ट, 30-40 KMPH रफ्तार से चलेगी हवा

Weather Update Today : मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आज शुक्रवार को राजस्थान के आठ शहरों में अंधड़ और तूफानी बारिश का अलर्ट है। जानें किन शहरों में बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Weather Update today Rajasthan eight cities Thunderstorm and rain IMD alert 30-40 KMPH speed Wind blow

बाड़मेर. गर्मी से बच्चे का बचाव करती हुई मां। फोटो पत्रिका

Weather Update Today : मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आज शुक्रवार को राजस्थान के आठ शहरों में अंधड़ और तूफानी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से अलवर, डीग, झुन्झुनू, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन के साथ आंधी (तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा) व हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी है।

आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री (सामान्य से अधिक) की संभावना जताई है। 18 से 22 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

गर्मी से राहत नहीं

बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 43 डिसी पार जाने की संभावना है। हालांकि 17 अप्रेल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का थोड़ा असर देखने को मिल सकता है लेकिन गर्मी से राहत की संभावना कम ही है।

जोधपुर संभाग में केवल बादलों की आवाजाही होगी। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन तीखी गर्मी बनी रहेगी। प्रदेश में गुरुवार को 10 शहरों में तापमान 41 डिग्री पार कर गया। जयपुर सहित 16 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री व इसके करीब पहुंच गया है।

दिन के साथ बढ़ रहा रात का तापमान

शहर - अधिकतम - न्यूनतम
बाड़मेर 42.9 - 28.6
बीकानेर 42.0 - 22.6
जयपुर 39.8 - 24.4
जैसलमेर 42.8 - 26.0
कोटा 41.6 - 24.2
नागौर 39.5 - 20.8
चूरू 42.4 - 21.5
सीकर 40.2 - 18.5
जालौर 39.3 - 25.9
श्रीगंगानगर 42.0 - 22.6
झुन्झुनूं 39.9 - 22.3 (पारा डिग्री सल्सियस में)

40 डिग्री के पास पहुंचा दिन का पारा, आज बदलेगा मौसम

जयपुर में गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। शहर में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार 17 अप्रेल को कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है।

जयपुर में शुक्रवार सुबह 7 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

नए सिस्टम की वजह से अचानक बदला मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके असर से राज्य में मौसम में बदलाव हुआ है।